रातभर दर्शन की चाह में बैठी महिला, सुबह प्रेमानंद महाराज को देखकर हुई बेहोश
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज काफी लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। कुछ समय पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनका चेहरा सूजा और पूरा लाल दिखाई दे रहा था। इस वीडियो ने उनके अनुयायियों को बहुत चिंता में डाल दिया था। हालांकि यह वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है, लेकिन वायरल इतना हुआ कि देशभर से श्रद्धालु उन्हें देखने और प्रार्थना करने पहुंचे। कुछ समय के लिए उनकी नियमित पदयात्रा को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। लगभग 11 दिनों के इंतजार के बाद 12 अक्टूबर से उनकी पदयात्रा फिर से शुरू हो गई।
महिला भक्त बेहोश: महाराज को देखकर बेहाल
महाराज के दर्शन के लिए यात्रा मार्ग के दोनों ओर भक्तों की भीड़ उमड़ती रहती है। बुधवार को भक्तों में शामिल एक महिला अचानक बेहोश हो गई। बताया जाता है कि वह महिला रातभर महाराज के इंतजार में सड़क पर बैठी रही। परिवार वाले उसे तुरंत कंधे पर उठाकर अस्पताल लेकर गए।
प्रेमानंद महाराज की सेहत: क्या है ताजा़ हाल?
महाराज की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें उनके चेहरे की सूजन दिख रही थी। वीडियो देखकर अनुयायी चिंतित हो गए थे। इसके बाद श्री हित राधा केलि कुंज (वृंदावन) की ओर से आधिकारिक बयान जारी हुआ जिसमें बताया गया कि प्रेमानंद महाराज अब स्वस्थ हैं और रोजाना की दिनचर्या निभा रहे हैं। आश्रम की ओर से भक्तों से अपील की गई कि महाराज की सेहत को लेकर कोई अफवाह न फैलाएं और केवल सही जानकारी ही साझा करें।
रोजाना बड़ी संख्या में लोग महाराज की सेहत की जानकारी लेने के लिए आश्रम पहुंच रहे हैं। हाल ही में मलूक पीठाधीश्वर श्री राजेंद्र दास जी महाराज, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत कई धार्मिक व्यक्तित्व भी आश्रम पहुंचकर महाराज के स्वास्थ्य का हाल पूछ चुके हैं।