तेजिंदर को ले गई दिल्ली पुलिस
भाजपा (BJP) नेता तेजिंदर सिंह बग्गा (Tajinder Bagga Arrested) को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली (Delhi) से पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने गिरफ्तार किया। पंजाब ले जाते समय दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने पंजाब पुलिस की गाड़ी को रोक लिया।इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ-साथ तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को थाने ले जाया गया। वहीं, अब दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। इस बीच, पंजाब पुलिस कुरुक्षेत्र पुलिस के रवैये के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंची। हाई कोर्ट ने मामले पर हरियाणा सरकार से जवाब मांग लिया है।पंजाब ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की। हाई कोर्ट ने हरियाणा से इस संबंध में जवाब मांगा।हरियाणा ने जवाब दिया कि दिल्ली पुलिस ने वायरलेस मैसेज भेजकर गाड़ी नंबर PB65 AH366 को राउंड अप करने का आग्रह किया था। इस गाड़ी में बग्गा का अपहरण किया गया है। हरियाणा सरकार ने वायरलेस मैसेज की जानकारी कोर्ट में दी। इसी के बाद हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की गाड़ी रोकी।