बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग की उच्चस्तरीय बैठक 3 अक्टूबर, 2025 को होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग की उच्चस्तरीय बैठक 3 अक्टूबर, 2025 को होगी।

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की केंद्रीय टीम दो दिन (4 और 5 अक्टूबर, 2025) के लिए पटना पहुंच रही है। इस दौरान आयोग के पदाधिकारी राज्य के मुख्य सचिव, चुनाव अधिकारियों, जिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 4 अक्टूबर को पटना में होंगे और प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ होटल ताज में अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
इस बैठक में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय दलों जैसे आम आदमी पार्टी (आप), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), इंडियन नेशनल कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी दलों से अनुरोध किया है कि वे अपने अधिकतम 3 प्रतिनिधि भेजें और उनकी उपस्थिति की पूर्व सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को दें। बैठक का मुख्य मुद्दा चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा और राजनीतिक दलों से सुझाव लेना है।

इसी दौरान, चुनाव आयोग की टीम राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, सभी केंद्रीय एजेंसियों के प्रमुख, सभी जिलों के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ भी अलग-अलग बैठकें करेगी। साथ ही, राज्य निर्वाचन आयुक्त के साथ भी अलग से चर्चा होगी। इन सभी बैठकों का उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, और चुनाव तैयारियों की हर पक्ष से समीक्षा करना है।

योजना के अनुसार, 4 और 5 अक्टूबर को हुई सभी बैठकों के बाद चुनाव आयोग की टीम दिल्ली लौट जाएगी। दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान करेंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।