IB Security Assistant answer key 2025 इंटेलिजेंस ब्यूरो सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की आंसर-की जल्द ही जारी होने वाली है।
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की आंसर-की 2025 बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपनी प्रोविजनल आंसर-की mha.gov.in से डाउनलोड करके अपने प्राप्तांक का अनुमान लगा सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 29 और 30 सितंबर 2025 को किया गया था। इस भर्ती के जरिए सिक्योरिटी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के कुल 4987 पद भरे जाएंगे जिनमें से 2471 पद अनारक्षित, 1015 ओबीसी, 501 ईडब्ल्यूएस, 574 एससी और 426 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
चयन प्रक्रिया
-
टियर-1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
-
टियर-2 डिस्क्रिप्टिव टाइप की होगी जिसमें अभ्यर्थियों को चुनी गई भाषा में 500 शब्द का पैसेज अनुवाद करना होगा, यह केवल क्वालिफाइंग होगा और इसमें कम से कम 20 अंक लाने होंगे।
-
तीसरे चरण में इंटरव्यू होगा।
-
अंतिम मेरिट लिस्ट टियर-1 और इंटरव्यू के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान
-
चयनित अभ्यर्थियों को 21700-69100 रुपये (लेवल-3) वेतनमान मिलेगा।
प्रदेशवार और भाषा अनुसार पदों का विवरण
-
अगरतला: बंग्ला, कोकबोरोक, चकमा, कावब्रू और हलम - 67 पद
-
अहमदाबाद: गुजराती, कच्छी - 307 पद
-
आइजोल: मिजो इत्यादि - 53 पद
-
अमृतसर: पंजाबी - 74 पद
-
बेंगलुरु: कन्नड़, तुलु आदि - 204 पद
-
भोपाल: हिंदी - 87 पद
-
भुबनेश्वर: उड़िया आदि - 76 पद
-
चंडीगढ़: हिंदी, पंजाबी - 86 पद
-
चेन्नई: तमिल - 285 पद
-
देहरादून: हिंदी - 37 पद
-
दिल्ली: हिंदी, पंजाबी, उर्दू - 1124 पद
-
गंगटोक: नेपाली, भूटिया और लेप्चा - 33 पद
-
गुवाहाटी: असमिया, सिलहटी, बंगाली आदि - 124 पद
-
हैदराबाद: तेलुगु - 117 पद
-
इंफाल: मणिपुरी आदि - 39 पद
-
ईटानगर: न्यिशी, आदि आदि - 180 पद
-
जयपुर: हिंदी, मारवाड़ी आदि - 130 पद
-
जम्मू: डोगरी, कश्मीरी आदि - 75 पद
-
कलिम्पोंग: तिब्बती, नेपाली - 14 पद
-
कोहिमा: अंगामी, एओ आदि - 56 पद
-
कोलकाता: बंगाली, सिलहटी आदि - 280 पद
-
लेह: लद्दाखी/भोटी आदि - 37 पद
-
लखनऊ: हिंदी - 229 पद
-
मेरठ: हिंदी - 41 पद
-
मुंबई: मराठी, कोंकणी आदि - 266 पद
-
नागपुर: मराठी, पंजाबी आदि - 32 पद
-
पणजी: कोंकणी, मराठी - 42 पद
-
पटना: हिंदी - 164 पद
-
रायपुर: गोंडी, हल्बी आदि - 28 पद
-
रांची: हिंदी, बंगाली, उड़िया आदि - 33 पद
-
शिलांग: गारो आदि - 33 पद
-
शिमला: हिंदी - 40 पद
-
सिलीगुड़ी: बंगाली, नेपाली आदि - 39 पद
-
श्रीनगर: कश्मीरी, पहाड़ी - 58 पद
-
त्रिवेन्द्रम: मलयालम - 334 पद
-
वाराणसी: हिंदी - 48 पद
-
विजयवाड़ा: तेलुगु - 115 पद
आंसर-की व लेटेस्ट अपडेट mha.gov.in पर मिलेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि नियमित रूप से वेबसाइट पर विजिट करते रहें।