बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने इंटर स्तरीय विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने इंटर स्तरीय विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 23,175 पदों पर नियुक्ति होने वाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2025 से 25 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदानुसार 37 वर्ष (सामान्य पुरुष) निर्धारित की गई है। महिला, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
-
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 अक्टूबर 2025
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2025
-
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2025
-
अंतिम सबमिट तिथि: 27 नवंबर 2025
-
परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी
-
एडमिट कार्ड: परीक्षा से पूर्व जारी होंगे
-
परिणाम: वेबसाइट पर जल्द अपडेट किए जाएंगे
आवेदन शुल्क:
-
सभी अभ्यर्थी: ₹100/-
-
भुगतान की सुविधा: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट आदि सभी ऑनलाइन माध्यम उपलब्ध हैं।
आयु सीमा (1 अगस्त 2025 के अनुसार):
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु (UR पुरुष): 37 वर्ष
-
अधिकतम आयु (UR महिला, BC/EBC): 40 वर्ष
-
अधिकतम आयु (SC/ST): 42 वर्ष
कुल पद: 23,175
पद का विवरण और योग्यता:
इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत योग्यता और पद वार जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट देखें।
चयन प्रक्रिया:
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और अन्य चयन प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा, जिसका विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
कैसे करें आवेदन:
आवेदन हेतु उम्मीदवारों को BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए निर्देशानुसार फॉर्म भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
महत्वपूर्ण सूचना/डिस्क्लेमर:
आवेदन और परीक्षा से जुड़ी जानकारी Youthforbihar वेबसाइट पर तुरंत सूचनार्थ उपलब्ध कराई जाती है। अभ्यर्थी सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही पूरी जानकारी और नोटिफिकेशन पढ़ें। कोई भी गलती या परिवर्तन हेतु वेबसाइट के 'Contact Us' सेक्शन में संपर्क कर सकते हैं।
नोट: चयन, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और परिणाम संबंधित जानकारी आयोग की वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट होती रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे वेबसाइट चेक करते रहें।