तीन दिवसीय यूरोप विजिट का आज आखिरी दिन
प्रधानमंत्री की तीन दिवसीय यूरोप विजिट का आज आखिरी दिन है। PM आज डेनमार्क में सेकेंड इंडो-नॉर्डिक समिट में भाग लेंगे। इस शिखर सम्मेलन में डेनमार्क के अलावा फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन शामिल हैं। नॉर्डिक देश भारत के लिए सस्टेनेबिलिटी, रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटलीकरण और इनोवेशन में महत्वपूर्ण भागीदार हैं।
डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में होने वाली इस बैठक में आर्थिक सुधार, जलवायु परिवर्तन, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी और आर्कटिक क्षेत्र में भारत-नॉर्डिक सहयोग जैसे विषयों पर फोकस किया जाएगा। इसके अलावा PM मोदी फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के स्टेटहेड से भी मुलाकात करेंगे। इस समिट की पहली बैठक 2018 में स्वीडन में हुई थी।
इमैनुएल मैक्रों से मिलने पेरिस जाएंगे
इसके बाद PM मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलने पेरिस जाएंगे। मैक्रों ने हाल ही फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में दोबारा जीत हासिल की है। इसके साथ ही दोनों नेता इंडो-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को अगले लेवल पर ले जाने पर चर्चा करेंगे।
PM ने कहा- हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। अगर आप मानने वाले हैं तो मैं बताऊं। PM ने लोगों की खामेाशी पर चुटकी लेते हुए कहा- आप लोगों को देखकर ऐसा लग रहा है कि पक्का कोई मुसीबत आ रही है। मैं दुनिया में जितने भी देश बाकी रह रहे हैं उनसे एक आग्रह करता हूं, आप हर वर्ष 5 गैर भारतीय फ्रेंड्स को भारत देखने के लिए भेजने का काम कर सकते हैं।